जिलाधिकारी ने किया प्राथमिक सहित उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण, दिये गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने के दिये निर्देश

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जनपद के प्राथमिक विद्यालय सहजन खुर्द, उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिजन कला एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

IMG-20260214-WA0116

समाज संगठन से ही राष्ट्र परम वैभव की ओर बढ़ेगा – डॉ. कृष्ण गोपाल Read More समाज संगठन से ही राष्ट्र परम वैभव की ओर बढ़ेगा – डॉ. कृष्ण गोपाल

जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित शिक्षा प्रदान की जाए तथा पठन-पाठन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक दक्षताओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

ओबरा तापीय परियोजना के विस्तारीकरण में उजड़ रहे संविदाकर्मियों सहित अन्य लोगों की समस्याओं को लेकर इं० पंकज गौतम ने तहसील दिवस पर  सौंपा ज्ञापन Read More ओबरा तापीय परियोजना के विस्तारीकरण में उजड़ रहे संविदाकर्मियों सहित अन्य लोगों की समस्याओं को लेकर इं० पंकज गौतम ने तहसील दिवस पर सौंपा ज्ञापन

विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने शौचालय, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे के भीतर बरामद हुई लापता नाबालिग, 80 CCTV कैमरों ने सुलझाई गुत्थी Read More सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे के भीतर बरामद हुई लापता नाबालिग, 80 CCTV कैमरों ने सुलझाई गुत्थी

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली गयी तथा आवश्यक सुधार हेतु संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्दद पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें