संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
33वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ, नौ ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
फिरोजाबाद। दाऊ दयाल स्टेडियम में खेलो इंडिया के तहत 33वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा रहे, जबकि अध्यक्षता बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडे ने की।जनपद के नौ ब्लॉकों से आए छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई और प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में विधायक असीजा ने कहा कि “अपने से बेहतर खिलाड़ी का सम्मान करना सीखें, तभी खेल की असली भावना जीवित रहती है।” उन्होंने कहा कि “खेल हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए, लेकिन अनुशासन और सम्मान के साथ।” उन्होंने खिलाड़ियों को खेलो इंडिया अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।बीएसए आशीष कुमार पांडे ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं और ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित होती है।
प्रतियोगिता में एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल विधाओं में मुकाबले आयोजित किए गए। विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Comments