संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
आटो चालक ने महिला पर किया ब्लेड से हमला, गिरफ्तार
कानपुर। कल रात्रि में दक्षिण जोन के थाना किदवई नगर क्षेत्रांतर्गत ऑटो पलटने की घटना को लेकर विवाद हो गया था, उक्त प्रकरण में ऑटो चालक एवं उसके एक साथी द्वारा मौके पर बीच-बचाव करने आई महिला एवं उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई।
इसी दौरान ऑटो चालक द्वारा महिला पर ब्लेड से हमला किया गया, जिससे उन्हें चोटें आईं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना किदवई नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
प्रकरण में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Comments