विकासखंड परशुरामपुर केग्राम पंचायत छेरियापारा के भ्रष्टाचार के दल-दल में फंसे सचिव व टी ए जेई मिली भगत से हो रहा भ्रष्टाचार
- 04 मनरेगा कार्यों का एक बार मस्टर रोल हो चुका है पूर्ण पुनः उसी मनरेगा कार्यों का मस्टर रोल जारी रोजगार सेवक विजय पाण्डेय महिलाओ के जाब कार्ड पर पुरुषों का फोटो व पुरुषों के जाब कार्ड पर महिलाओं फोटो कर रहे
अपलोडयदि ग्राम पंचायत छेरियापारा के भ्रष्टाचार की निष्पक्ष हुई जांच तो जिम्मेदारों पर गिर सकती है गाज
बस्ती।
बस्ती जिले के विकास खंडपरसरामपुर ग्राम पंचायत छेरियापारा की महिला प्रधान कौशिल्या देवी के द्वारा विकास कार्यों में जमकर की गई लूट खसोट की पोल धीरे - धीरे खुल रही है जिसमें रोजगार सेवक विजय पाण्डेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं वर्तमान समय में ग्राम पंचायत छेरियापारा में 04 मनरेगा कार्यों के नाम पर 91 मनरेगा मजदूरों का आनलाइन मस्टर रोल जारी है प्रथम कार्य राम देव के खेत से श्री किशन के खेत तक मिट्टी पटाई कार्य, दूसरा कार्य धीरज के घर से पल्टू के खेत तक मिट्टी पटाई कार्य, तीसरा कार्य राम अशीष के खेत से मनोज के खेत तक मिट्टी पटाई कार्य , चौथा कार्य पक्की सड़क से मुन्नी लाल के घर सीसी रोड निर्माण कार्य है
जिस पर प्रतिदिन मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लग रही है ।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान कौशिल्या देवी द्वारा वर्तमान समय में जारी 04 मनरेगा कार्यों का पहले एक बार मस्टर रोल पूर्ण करके भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है दोबारा उसी मनरेगा कार्यों का मस्टर रोल जारी कराया गया है । क्रमशः प्रथम कार्य में मस्टर रोल संख्या - 7537 में 34272 रुपये एवं 7538 में 35028 रुपये भुगतान के लिए दिनांक - 12-01-2026 को व दूसरे कार्य में मस्टर रोल संख्या - 7529 में 1008 रुपये भुगतान के लिए दिनांक -13-01-2026 को एवं तीसरे कार्य में मस्टर रोल संख्या - 7536 में 1008 रुपये दिनांक - 13-01-2026 को और चौथे कार्य में मस्टर रोल संख्या - 7524 में 2016 रुपये दिनांक - 31-12- 2025 को भुगतान के लिए मनरेगा आनलाइन साइड पर फीड कराया जा चुका है ।
एक ही मनरेगा कार्यों के नाम पर दो बार मस्टर रोल जारी होने पर सचिव , टी ए / जे ई व मनरेगा एपीओ की भूमिका संदिग्ध है । रोजगार सेवक द्वारा मनरेगा कार्यों में पुरुषों के मनरेगा जाब कार्डों पर महिलाओ का फोटो व महिलाओं के मनरेगा जाब कार्डों पर पुरुषों का फोटो अपलोड किया जा रहा है और दोनों पालियों (सुबह - शाम ) में हाजिरी लगाने के बजाए एक ही पाली (सुबह) में मात्र हाजिरी लगाई जा रही है ।
इस प्रकार स्पष्ट है कि मनरेगा कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर खेल चल रहा है । अब देखना यह है कि सचिव , टी ए / जे ई एवं मनरेगा एपीओ द्वारा फर्जी आनलाइन फर्जी मस्टर रोल की जीरो किया जाता है यह लेन - देन करके मामले को रफा दफा कर दिया जाता है । उक्त प्रकरण में खण्ड विकास अधिकारी परसरामपुर विनोद कुमार सिंह ने जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है ।


Comments