सुल्तानपुर में कॉलेज प्रबंधक की गाड़ी से हादसा

बाइक सवार मामा-भांजे की मौत, दोस्तपुर से लौट रहे थे घर

राजकुमार यादव Picture
Published On



WhatsApp Image 2026-02-07 at 17.20.48में शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। एक कॉलेज प्रबंधक की गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान अमित कुमार (22 वर्ष) पुत्र सुखीराम निवासी देवपरापार, थाना जयसिंहपुर, और रघुवीर (20 वर्ष) पुत्र रामशरण निवासी इटकौली, थाना गोसाईगंज के रूप में हुई है। दोनों शहर में मजदूरी करते थे और अपनी मोटरसाइकिल (UP 44 BD 4715) से दोस्तपुर से अपने घर लौट रहे थे। अमित मामा और रघुवीर उसका भांजा था।

यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिंक रोड पर कालीगंज अंडरपास के पास हुआ। सामने से आ रही एक वाहन (UP 32 LA 3222) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बिरसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

149 मरीजों की  जांच कर दी गई दवाएं Read More 149 मरीजों की  जांच कर दी गई दवाएं

जयसिंहपुर के सीओ आरके चतुर्वेदी ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर जांच की जा रही है और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बाइक को कब्जे में ले लिया है। घटना स्थल पर कोतवाल और क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर भी पहुंचे थे।

सट्टे से खुला करोड़ों का साइबर फ्रॉड, दुबई कनेक्शन वाले ‘ब्रांच 24’ गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार Read More सट्टे से खुला करोड़ों का साइबर फ्रॉड, दुबई कनेक्शन वाले ‘ब्रांच 24’ गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें