ओपी राजभर बोले-लाखों यादव बीजेपी का झंडा लगाकर रहे घूम, करोड़ो मुसलमान ओवैसी के साथ गया

अखिलेश यादव 2027 जीतने की कैसे कर रहे बात

राजकुमार यादव Picture
Published On

 

WhatsApp Image 2026-02-07 at 15.55.49

उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर शनिवार को सुल्तानपुर पहुंचे। जिला पंचायत सभागार में उन्होंने मीडिया के सामने बजट पर चर्चा किया। मीडिया से बात करते हुए मंत्री ओपी राजभर ने कहा अखिलेश यादव को नौ साल हो गया सत्ता से दूर हैं। आज की तारीख में लाखों यादव समाज के लोग चाहे वो ठेकेदार हों, ब्लॉक प्रमुख हों, जिला पंचायत हों बीजेपी का झंडा टांग कर घूम रहे हैं। और करोड़ो मुसलमान चला गया ओवैसी के साथ और वो 2027 जीतने की बात कर रहे हैं। 

प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी की सदन में टिप्पणी पर हुए सवाल पर ओपी राजभर ने आगे कहा अगर राहुल जी, अखिलेश जी, ममता जी ये सरकार की अच्छाई को कहने लगेंगे  की सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है तो चुनाव में जनता के बीच में जाएंगे तो जनता कहेगी न जब ये सब अच्छा काम कर रहे हैं तब काहे वोट मांगने आए हो। राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर फिर कहा, जो SIR को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है, दूसरे जो आगे बोर्ड की परीक्षा है उसके बाद जनगणना का काम है। लोगों में भ्रम है, राज्य निर्वाचन आयोग मत पत्र बनवाकर सभी जिले में पहुंचवा दिया है। मतदाता सूची में जो आपत्ति मांगी गई थी उसका निस्तारण हो गया है, मत पत्र छप रहा है 28 तारीख तक प्रकाशन हो जाएगा। चुनाव समय पर होगा उसकी तैयारी सब चल रही है। 

अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज. Read More अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज.


वहीं राज्यसभा में सरकारी स्कूलों के बंद होने के आकड़ो पर मंत्री ने कहा जब हम लोग प्राइमरी में पढ़ते थे तो पैदल चलते थे। आज आप जाकर गांव में देखिए 90 प्रतिशत घर में मोटर साइकिल आ गई है। कम से कम 5 प्रतिशत से ज्यादा गांव में लोगों के पास फोर व्हीलर आ गई है। कल तक हमारे होश में चार रुपए मजदूरी थी आज 238 रुपए जो सरकार का है वो आ गया। आप सुविधा की बात करते हैं, अगर दस साल पहले जाए तो 5-6 घंटे हम बिजली पाते थे। आज 15-16 घंटे ग्रामीण इलाके में बिजली मिल रही है।

ग्राम समाज की भूमि कब्जे का आरोप, किसान यूनियन के नाम का दुरुपयोग?  Read More ग्राम समाज की भूमि कब्जे का आरोप, किसान यूनियन के नाम का दुरुपयोग? 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार