राजनीति
भारत
सड़कों पर गड्ढों से मौत अव्यवस्था की ज्वलंत तस्वीर पेश करती है
वाहन दुर्घटनाएं बड़ी संख्या में लोगों की मौत का कारण बन रही है
नई दिल्ली, भारत में जहां एक और हाइवे तथा एक्सप्रेस वे बनाने की रफ्तार में तेजी आई है, वहीं आज भी सड़कों पर गड्ढों के कारण होने वाली वाहन दुर्घटनाएं बड़ी संख्या में लोगों की मौत का कारण बन रही है। और इनमें लगातार वृद्धि हो रही है। इसके अधिकांश शिकार दोपहिया वाहन चालक हो रहे हैं। अभी नवेडा में इंजीनियर की मौत का मामला शांत भी नहीं हुआ कि अब राजधानी दिल्ली में जल बोर्ड की ओर से खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की जनकपुरी बी में 20 फीट गड्डे पर बैरिकेडिंग ढ़ंग से नहीं लगाईं थी, हालांकि जल बोर्ड का दावा है कि चारों ओर बैरिकेड थे।सवाल है कि बैरिकेडिंग थी तो बाइक गड्डे में कैसे गिरी।25 वर्षीय कमल धनी की मौत से उसके परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है। चारों तरफ चीख पुकार गूंज रही है।ए केवल पीड़ित परिवारों का दुःख नहीं है बल्कि अव्यवस्था की ज्वलंत तस्वीर पेश करती है।
सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि सड़कों पर गड्ढों से होने वाली दुर्घटनाओं में मौत से स्पष्ट है कि इनके लिए जिम्मेदार अधिकारी अपनी ड्यूटी सही ढंग से नहीं निभा रहे हैं। अतः अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करके उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Comments