संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
ढाई करोड़ की मनरेगा, राज्य वित्त व 15वां वित्त की कार्य योजना हुई स्वीकृत
लंभुआ में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई संपन्न

लंभुआ।
लंभुआ ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख डॉ कुंवर बहादुर सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, संबंधित जिला पंचायत सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में राज्य वित्त, मनरेगा तथा 15वां वित्त की ढाई करोड़ की कार्य योजना स्वीकृत हुई। बैठक में मौजूद विधायक सीताराम वर्मा की मौजूदगी में पिछली बैठक पर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा, बाल विकास पुष्टाहार, चिकित्सा एवं आयुष्मान कार्ड पर विस्तृत चर्चा की गई। कृषि सहकारिता कार्यक्रमों एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना पर भी विचार किया गया। लघु सिंचाई, जल निगम, नहर, नलकूप,वन व विद्युत संबंधी समस्या पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पशुधन विकास टीकाकरण एवं बीमा तथा समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के संबंध में चर्चा हुई। प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश दूबे ने कहा कि गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हो रहा कार्य बहुत ही नुकसान पहुंचा रहा है। गांव की सड़क खराब कर दी जा रही है। कई गांव में अभी भी हर घर जल नहीं पहुंचा। इसके अलावा बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी लोगों ने बात रखी। विधायक सीताराम वर्मा ने बीडीओ के नए कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर खंड विकास अधिकारी अजीत सिंह, एडियो पंचायत प्रदीप यादव, देवी सिंह, शुभम सोनकर, अवनीश सिंह आदि मौजूद थे।

Comments