यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता पर जतायी गयी खुशी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। यूजीसी नेट की परीक्षा में सफलता हासिल करने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी साझा की है। नगर पंचायत क्षेत्र के सांगीपुर वार्ड निवासी विकास दुबे पुत्र प्रभाकर दुबे ने लोक प्रशासन विषय से यूजीसी नेट की परीक्षा में सफलता हासिल की। मेधावी की सफलता से परिवार व शुभेच्छु गदगद हैं। हेमवती नंदन बहुगुणा के पूर्व प्राचार्य डॉ0 डीपी ओझा, डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, डॉ0 श्याम बिहारी शुक्ल आदि ने शुभकामनाएं जताते हुए खुशी साझा की है।
 
वहीं विकासखण्ड लक्ष्मणपुर अर्न्तगत सिंधौर गांव की सुनैना विश्वकर्मा पुत्री संजय विश्वकर्मा ने इतिहास विषय से निन्यान्वे फीसदी अंक हासिल कर यूजीसी नेट में सफलता प्राप्त की है। मेधावी सुनैना की सफलता पर सत्यम विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, मां नीलम, प्राचार्य शारदा प्रसाद विश्वकर्मा, दयाशंकर गिरि, डॉ0 सच्चिदानंद त्रिपाठी, हरिवंश शुक्ल, वीरेन्द्र पाण्डेय, पुरूषोत्तम विश्वकर्मा आदि ने खुशी साझा की है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें