महाशिवरात्रि पर तीन दिनों तक होगा बाबा घुइसरनाथ का भव्य श्रृंगार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। पौराणिक स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा का विशेष श्रृंगार होगा। मंदिर के महंत मयंक भाल गिरि ने बताया कि चौदह फरवरी को महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर बाबा का भव्य दूल्हा श्रृंगार किया जाएगा।
 
इस दिन रात्रि आठ बजे विशेष आरती भी होगी। महाशिवरात्रि के दिन बाबा का अलौकिक रूद्राक्ष श्रृंगार व आरती रात नौ बजे होगी। अगले दिन सोलह फरवरी सोमवार को बाबा का दिव्य एवं भव्य अलौकिक आभूषण श्रृंगार होगा। वहीं महाशिवरात्रि को लेकर बाबा घुइसरनाथ धाम मंदिर में आकर्षक रंगरोगन की भी छटा श्रद्धालुओं को भावविभोर किये हुए है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार