त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील
सिद्धार्थनगर। महाशिवरात्रि , होली व रमजान पर्व में कोई खलल न पड़ने पाए इसके लिए पुलिस ने कवायद तेज कर दी है। सोमवार को त्रिलोकपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक में थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से शांति सुरक्षा के मसले पर पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
इस दौरान थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने आगामी पर्व को आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब बना कर कार्य करें। इससे समाज में अच्छा सन्देश जाता हैं।इसके साथ ही लोगों से किसी भी प्रकार के समस्या और कानून को हाथ में लेने वाले लोगों व अन्य अराजकतत्वों के खिलाफ सूचना देने के लिए अपील की।
इस मौके पर चौकी इंचार्ज बिस्कोहर अमित कुमार शाही, चौकी बिजोरा जय प्रकाश , उपनिरीक्षक शिवाकांत राय, गणेश कुमार, विजय कुमार, कृष्ण कुमार पाण्डेय, विशेश्वर प्रसाद, तालीमुनदीन खां, दिनेश चंद्र मिश्र, एहतेशन अहमद, इंद्रजीत सिंह, सागर जायसवाल, वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर त्रिपाठी, पूर्व प्रधान शत्रुहन मिश्रा ,हाफिज इरफान, शहनाज, मोहम्मद अकरम, अल्ताफ, विनोद गिरी, भोला पांडेय, पवन गिरी, संतोष ,मोती राम ,बाबू लाल, लाल जी, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Comments