नारायणपुर में माझी–परगना की मासिक बैठक आज

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नारायणपुर, जामताड़ा, झारखंड:- माझी परगना सरदार महासभा की मासिक बैठक आज मंगलवार को नारायणपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विमर्श किया जाएगा। इस दौरान पेसा (PESA) सदस्यों को नियमावली से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।
 
महासभा के प्रखंड अध्यक्ष सज्जन मुर्मू और सचिव संजीत हेम्ब्रम ने बताया कि राज्य में पैसा नियमावली लागू होने के बावजूद कई महत्वपूर्ण तथ्यों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। इसी विषय पर भी बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments