चाइनीज मांझा की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु 09.02.2026 से 12.02.2026 तक अभियान 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज। कमिश्नरेट प्रयागराज में चाइनीज मांझा से विगत में हई दुर्घटनाओं के दृष्टिगत इन दुर्घटनाओं को रोकने एवं चाइनीज मांझा की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु दिनांक 09.02.2026 से 12.02.2026 तक अभियान चलाया जा रहा है । चाइनीज मांझा के निर्माण, भण्डारण एवं सिंथेटिक मांझा/सीसा लेपित/नायलॉन पतंग डोरी एवं भण्डारण, उपयोग एवं बिक्री पर रोक लगाये जाने के सम्बन्ध में दोषी पाये गये व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी । इस दौरान कमिश्नरेट प्रयागराज के सभी थाना प्रभारी निम्नलिखित कार्यवाही करेंगे।*
 
1-सभी थाना प्रभारी संदिग्ध दुकानो की चेकिंग करेंगे ।
2- चाइनीज मांझा बेचने वाले सभी दुकानो का सत्यापन किया जाये ।
3-चाइनीज मांझा बेचने वालो के नेटवर्क का पता लगाया जाये।
4-चाइनीज मांझे के जब्तीकरण की कार्यवाही की जाये ।
5-जनता के व्यक्तियो को सूचना देने के लिये प्रोत्साहित किया जाये, सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा ।
6-उक्त कार्यवाही की समीक्षा पुलिस आयुक्त, प्रयागराज द्वारा की जायेगी । शिथिलता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments