फीस के नाम पर बच्चों का प्रवेश पत्र रोकने वाले जाएंगे जेल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर शिव सहाय अवस्थी ने सोमवार को जीआईसी के प्रांगण मे जोनल मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टैटिक मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापक वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी और 12 मार्च 26 तक संचालित होगी।
 
परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी जिसमें प्रथम पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2:00 से 5:15 बजे तक सम्पन्न होगी। जनपद मे 166 परीक्षा केंद्र बनाए गए है जिसमें 11 राजकीय विद्यालय 69 अशासकीय सहायता प्राप्त तथा 86 वित्तविहीन विद्यालय सम्मिलित है। हाईस्कूल में 52 हजार 300 एवं इण्टर मीडिएट में 50 हजार 683 छात्र छात्राएं सम्मिलित होंगे। जिलाधिकारी 
 
शिव सहाय अवस्थी ने केन्द्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य प्रबंधक को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति मे परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र फीस के कारण रोका नहीं जाएगा,यदि कहीं से यह शिकायत प्राप्त होती है कि फीस के नाम पर बच्चों का प्रवेश पत्र रोका गया है या परेशान किया जा रहा है तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
 
उन्होंने सचल दल को निर्देशित aकिया कि सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण करें। किसी भी परीक्षार्थी को अनावश्यक रूप से बेवजह परेशान न किया जाए।परीक्षा कक्ष मे तैनात कर्मी बार बार कक्ष मे आवागमन न करें।बैठक में एएसपी बृजनंदन रॉय ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।इस दौरान एडीएम आदित्य प्रजापति प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी कुंडा एसडीएम वाचस्पति सिंह आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार