अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, डीआरएम कप -2026 का शुभारंभ

उदघाटन मैच में विद्युत ' सामान्य' विभाग एवं परिचालन विभाग की टीम में परिचालन विभाग की टीम बनी विजेता

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज । मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री राजनीश अग्रवाल द्वारा डीएसए ग्राउंड, प्रयागराज में आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, डीआरएम कप–2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया । इस प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल के विविध विभागों की कुल 15 टीमें हिस्सा ले रहीं है । इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/ इन्फ्रा, श्री नवीन प्रकाश एवं अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन, मो. मुबश्शिर वारिस एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  
 
कार्यक्रम के शुभारंभ में सर्वप्रथम मण्डल क्रीड़ा/वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक ,  शैलेंद्र सिंह द्वारा मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज,  राजनीश अग्रवाल का स्वागत किया गया। अपने संबोधन में मण्डल रेल प्रबंधक अग्रवाल ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। रेलवे में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल गतिविधियाँ अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे खेल आयोजनों से कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग एवं प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक भावना को बढ़ावा मिलता है। 
 
 कुछ टीम जीतेंगी और कुछ हारेंगी पर यह प्रतियोगिता सबको कुछ ना कुछ देकर जाएगी । जीतने वालों को उपलब्धि और हारने वालों को सीख और साथ ही बेहतर करने का जज़्बा पर इस सब में सबसे ऊपर एक बात रहनी चाहिए वो है खेल भावना । मैं आशा करता हूं वो सब के लिए सर्वोपरि रहेगी।
 
आज परिचालन विभाग एवं विद्युत विभाग के मध्य खेले गए शुभारंभ मैच में परिचालन विभाग की टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए विद्युत विभाग की टीम ने 19.5 ओवर में 10 विकेट खो कर 144 रन बनाए जिसमें विशाल ने सर्वाधिक 31 रन एवं आकाश श्रीनेत्र ने 24 रन बनाए बनाए । परिचालन विभाग की ओर से चितरंजन चौबे ने 4 विकेट, महेंद्र गुप्ता ने 3 विकेट, मो. अदिल ने 2 विकेट एवं रगेश सिंह ने 1 विकेट लिया।   
 
लक्ष्य का पीछा करते हुये परिचालन विभाग की टीम ने 17 ओवर में 6 विकेट खो कर 145 रन बनाए जिसमें अनुज शुक्ला ने सर्वाधिक 34 रन एवं चितरंजन चौबे ने 32 रन बनाए बनाए । विद्युत विभाग की ओर से प्रवीण मौर्य एवं गौरव ने 2-2 विकेट एवं देवानन्द यादव, प्रकाश जायसवाल ने 1-1 विकेट लिए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें