समाज संगठन से ही राष्ट्र परम वैभव की ओर बढ़ेगा – डॉ. कृष्ण गोपाल

ज्ञान, शिक्षा, अंक प्रणाली, संगीत तथा श्रेष्ठ पारिवारिक व्यवस्था जैसे अनेक आदर्श दिए, किंतु सामाजिक असंगठन और आपसी भेदभाव के कारण देश को लंबे समय तक पराधीनता का सामना करना पड़ा।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

 स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर।
 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा के उपलक्ष्य में लोहिया कला भवन में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल  ने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जा सकता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की तथा शाखा व्यवस्था के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण और समाज संगठन का कार्य प्रारम्भ किया।
 
उन्होंने कहा कि भारत ने विश्व को ज्ञान, शिक्षा, अंक प्रणाली, संगीत तथा श्रेष्ठ पारिवारिक व्यवस्था जैसे अनेक आदर्श दिए, किंतु सामाजिक असंगठन और आपसी भेदभाव के कारण देश को लंबे समय तक पराधीनता का सामना करना पड़ा। संघ का सतत प्रयास समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक समरसता स्थापित करना और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करना है।
  डॉ. कृष्ण गोपाल ने बताया कि वर्तमान में देशभर में लगभग 90 हजार से अधिक शाखाएँ संचालित हो रही हैं तथा हजारों स्थानों पर साप्ताहिक मिलन नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ का उद्देश्य किसी राजनीतिक सत्ता को प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज को संगठित कर राष्ट्र को पुनः गौरवशाली बनाना है। विभिन्न कालखंडों में लगे प्रतिबंधों के बावजूद संघ का सेवा और संगठन का कार्य निरंतर आगे बढ़ता रहा है।
 
उन्होंने स्वदेशी भावना, पर्यावरण संरक्षण, परिवार संवाद, संस्कारयुक्त शिक्षा तथा मातृभाषा और संस्कृति के सम्मान पर विशेष बल देते हुए कहा कि चरित्रवान और सेवाभावी नागरिक ही राष्ट्र निर्माण की सच्ची शक्ति हैं।
  कार्यक्रम की अध्यक्षता  अशोक बोरा ने की। प्रस्ताविकी डॉ. अरविंद सिंह (प्राचार्य, शिवपति महाविद्यालय एवं प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख) ने रखी तथा संचालन जिला प्रचार प्रमुख  अभय सिंह ने किया।
   इस अवसर पर प्रांत प्रचारक रमेश , सह प्रांत प्रचारक सुरजीत , विभाग प्रचारक राजीव नयन , जिला प्रचारक विशाल , जिला प्रचारक अवनीश , विभाग कार्यवाह शिवमूर्ति , सह विभाग कार्यवाह हरिश्चंद्र , जिला संघचालक गोकुल , सह नगर संघचालक मुरलीधर , विभाग समरसता प्रमुख शंभू गुप्ता , प्रांत मंत्री सेवा भारती दिवाकर विक्रम सिंह , खंड संचालक राजेश त्रिपाठी , जिला कार्यवाह शिवेंद्र , सह जिला कार्यवाह मनोज , नगर प्रचारक अरुणेश , नगर प्रचार प्रमुख रुपेश , योगेश  जिला बौद्धिक प्रमुख मातृशक्ति प्रमुख डॉ. सीमा मिश्रा , मुरलीधरअग्रहरी, प्रधानाचार्या उमा , कविता  सहित संतोष , दुर्गेश , आनंद , अभिषेक , पंकज , राजन , सुजीत , संतोष सिंह , अखिलेश , वाचस्पति  तथा विभिन्न क्षेत्रों के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें