नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कानपुर किडनी कांड का मुख्य आरोपी डॉ. अली का कोर्ट में सरेंडर, पुलिस ने भेजा जेल
सरेंडर के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया
कानपुर। कानपुर के चर्चित किडनी कांड में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी डॉ. अली ने बुधवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। दरअसल कमिश्नरेट पुलिस ने डॉ. अली को गिरफ्तार करने के लिए जाल फैला रखा था और पुलिस जगह जगह दबिश दे रही थी।
आरोपी के सरेंडर करने से मामले में एक अहम प्रगति मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की लगातार दबिश के बावजूद आरोपी गिरफ्तारी से बचता रहा। इस बीच उसने सीधे न्यायालय में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। सरेंडर के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, डॉ. अली को इस मामले का मुख्य आरोपी माना जा रहा है और उसकी भूमिका की विस्तृत जांच पहले से की जा रही थी। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इनामी आरोपी सरेंडर Kanpur Commissionerate Police कानपुर क्राइम न्यूज़ कानपुर पुलिस कार्रवाई कानपुर किडनी कांड अवैध किडनी रैकेट Police Action Kanpur कानपुर kidney case dr ali surrender case डॉ अली सरेंडर illegal kidney racket india organ trafficking case india अंग तस्करी मामला kanpur crime news today wanted accused surrender court surrender news india कोर्ट में आत्मसमर्पण कमिश्नरेट पुलिस कानपुर


Comments