पचास हजार रुपए रिश्वत लेते समय दबोच लिया

बस्ती जिले में रिश्वत भ्रष्टाचार जैसे मामले बढ़ रहे हैं

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन बस्ती मण्डल की टीम ने एक सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता दिनेश प्रताप नारायण मिश्र निवासी ग्राम सरौना थाना परशुरामपुर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी सुनील कुमार पाण्डेय, जो कि क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा कार्यालय बस्ती में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं,
 
को ₹50,000 की रिश्वत लेते समय दबोच लिया। बस्ती जिले में रिश्वत भ्रष्टाचार जैसे मामले बढ़ रहे हैं रिश्वतखोरी भ्रष्टाचार पर कंट्रोल करना जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है जनपद के हरैया थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा घुस गोरी विकास विभाग राजस्व विभाग में हो रहा है इन पर कार्रवाई क्यों नहीं किया जा रहा है
 
गिरफ्तारी की यह कार्रवाई दो स्वतंत्र लोकसेवक साक्षियों की मौजूदगी में की गई, जिससे पूरे मामले की पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। इस संबंध में थाना छावनी, जनपद बस्ती में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। वहीं, आरोपी के खिलाफ अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही भी जारी है।

About The Author

Post Comments

Comments