बकाया मानदेय और नियमितीकरण को लेकर हर्रैया के मनरेगा कर्मचारियों ने फूंका बिगुल, 16 अप्रैल से हड़ताल शुरू
मांगे पूरी न हुई तो कार्य बहिष्कार का समय बढ़ता जाएगा और बिंदुवार मुख्यमंत्री सहित दिया ज्ञापन
बस्ती। बस्ती जिले मेंउत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ (ब्लॉक इकाई, विकासखंड हर्रैया) के प्रांतीय आह्वान पर अपनी लंबित मांगों को लेकर विकासखंड हर्रैया के समस्त मनरेगा कर्मचारियों ने सामूहिक हड़ताल का मार्ग अपना लिया है। शासन-प्रशासन की उपेक्षा से क्षुब्ध होकर कर्मचारियों ने आज यानी **16.04.2026 से 25.04.2026 तक** कार्य बहिष्कार और हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है।
कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से केवल आश्वासन दिया जा रहा है। उनकी मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं: बकाया मानदेय पिछले 8 माह से लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान। 4 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को अब तक लागू न किया जाना। एचआर पॉलिसी (HR Policy) को लागू करना और मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी।नियमितीकरण पिछले 20 वर्षों से निरंतर सेवाएं दे रहे मनरेगा कर्मचारियों को नियमित किया जाना। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा:
1. *26.04.2026:* पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र भेजे जाएंगे।
2. 01.05.2026:** मुख्यमंत्री को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन जिलाधिकारी (बस्ती) को सौंपा जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारियों और संघ के पदाधिकारियों का पुरजोर समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एपीओ आनंद मिश्रा, अकाउंटेंट दिनेश शुक्ला, और कार्यकारी प्रदेशअध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी* उपस्थित रहे। साथ ही सर्वेश पांडे, अवनीश मिश्रा, राम तौल, अनिल कुमार, देवेंद्र सिंह यादव, संजीत सिंह, ओम प्रकाश सिंह, घनश्याम त्रिपाठी, दिवाकर विक्रम, अशोक कुमार, निशांत कुमार, साबिर अली, विजय कुमार, सुनील तिवारी, महेश कुमार और महिला शक्ति के रूप में रही हैं रीता देवी, उर्मिला, गीता, गौतम देवी, मीरा यादव सहित नंदकिशोर, वीरेंद्र, शैलेंद्र पांडे एवं समस्त रोजगार सेवकों ने अपनी एकजुटता प्रदर्शित कीजारही है।
बस्ती mnrega workers strike basti मनरेगा कर्मचारी हड़ताल बस्ती harraiya block protest हर्रैया ब्लॉक प्रदर्शन gram rojgar sevak union up ग्राम रोजगार सेवक संघ यूपी pending honorarium issue mnrega बकाया मानदेय समस्या mnrega employees regularization demand मनरेगा नियमितीकरण मांग up government employees protest यूपी कर्मचारी विरोध rural employment scheme protest ग्रामीण रोजगार योजना प्रदर्शन basti strike news today


Comments