नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
दिव्यांगजन हेतु आज ब्लाक पट्टी में निःशुल्क सहायक उपकरण हेतु पंजीकरण शिविर
इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अधिकतम 15,000 रुपये तक की लागत के कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किए जाते हैं
प्रतापगढ़। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले दिव्यांगजनों तथा विशेष विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के लिए निःशुल्क उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होने बताया कि इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अधिकतम 15,000 रुपये तक की लागत के कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किए जाते हैं।
इनमें कृत्रिम हाथ-पैर, कैलीपर्स जैसे बनावटी अंगों के साथ-साथ ट्राईसाइकिल, बैसाखी, कान की मशीन, व्हीलचेयर, एमआर किट, ब्रेल किट, एडीएल किट, स्मार्टफोन एवं टैबलेट जैसे उपयोगी उपकरण शामिल है। उन्होंने बताया कि इच्छुक दिव्यांगजन विभाग के आधिकारिक वेब पोर्टल https://divyangjanup.upsdc.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योजना के प्रावधान के अनुसार किसी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष तथा अन्य दिव्यांगजनों को प्रत्येक तीन वर्ष में एक बार इस योजना का लाभ दिया जाता है।उन्होने बताया है कि जनपद में इस योजना का लाभ दिलाने हेतु आज शुक्रवार को विकास खंड पट्टी के सभागार कक्ष में एक विशेष पंजीकरण पूर्वान्ह 11बजे से अपराह्न 04 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा।पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।
UDID card registration camp प्रतापगढ़ divyangjan registration camp दिव्यांगजन पंजीकरण शिविर free assistive devices scheme up निःशुल्क सहायक उपकरण योजना block patti camp pratapgarh ब्लॉक पट्टी शिविर प्रतापगढ़ artificial limbs distribution india कृत्रिम अंग वितरण योजना divyangjan sahayata yojana दिव्यांगजन सहायता योजना यूडीआईडी कार्ड पंजीकरण wheelchair tricycle distribution व्हीलचेयर ट्राईसाइकिल वितरण


Comments