यातायात प्रबन्धन हेतु जनपद के 13 महत्वपूर्ण मार्गो पर अस्थायी पार्किंग होल्डिंग स्थलों का हुआ चिन्हांकन

थाना बाघराय अन्तर्गत बिहार शकरदहा मोड़ पुलिस बूथ के पास लालगंज रोड का चिन्हांकन किया गया है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बताया है कि  जनपद में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाये जाने हेतु सड़क के किनारे अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों की समस्या के समाधान के लिये आवश्यक कदम उठाये जा रहे है। उन्होने बताया है कि क्षेत्राधिकारी (यातायात), जिला ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात प्रबन्धन हेतु जनपद के महत्वपूर्ण मार्गो पर कुल 13 अस्थायी पार्किंग/होल्डिंग स्थलों क्रमशः कोतवाली नगर अन्तर्गत श्रीराम रामलीला मैदान व हनुमान मन्दिर परिसर चिलबिला, कोतवाली देहात अन्तर्गत एटीएल ग्राउण्ड, थाना कोहड़ौर अन्तर्गत नरहरपुर मोड़ प्राथमिक विद्यालय के सामने बाग में, विजेन्द्रमणि इण्टर कालेज ग्राउण्ड व जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इण्टर कालेज रामापुर, थाना देल्हूपुर अन्तर्गत अवध ढाबा के पास विश्वनाथगंज व मोतीमहल ढाबा के पास गजेहड़ा, थाना मानिकपुर अन्तर्गत मिलिट्री ग्राउण्ड, थाना कुण्डा अन्तर्गत कृष्ण कुमार इण्टर कालेज देशराज का इनारा मवई बाईपास राधे-राधे होटल के सामने व ग्राम गयासपुर मौली हाइवे प्लान्ट के सामने वाली सड़क पर, थाना हथिगंवा अन्तर्गत ग्राम अख्तियारी टोल प्लाजा के दोनों तरफ तथा थाना बाघराय अन्तर्गत बिहार शकरदहा मोड़ पुलिस बूथ के पास लालगंज रोड का चिन्हांकन किया गया है।

उन्होंने वाहन चालकों,स्वामियों को निर्देशित किया है कि अपने अपने वाहनों को केवल चिन्हित पार्किंग/होल्डिंग स्थलों में ही खड़ा करें। सड़क के किनारे, एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग अथवा अन्य प्रमुख मार्गो पर वाहन खड़ा किया जाना मोटर वाहन अधिनियम 1988 एवं केन्द्रीय मोटर वाहन नियमावली 1989 तथा उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली 1988 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध हैं।यदि कोई वाहन चालक/स्वामी सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा करते पाया जाता है तो उसके विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 122, 177 एवं अन्य सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत परिवहन एवं पुलिस विभाग के द्वारा चालान/सीज की कार्यवाही की जायेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित वाहन चालक/स्वामी की होगी।

About The Author

Post Comments

Comments