कुशीनगर: पखनहा में फॉगिंग अभियान, ग्राम प्रधान के कार्यो की गांवो में हो रही सराहना

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुशीनगर ! विकास खंड विशुनपुरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पखनहा में ग्रामीणों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फॉगिंग अभियान चलाया गया। शुक्रवार को पूरे मोहल्ले में फॉगिंग मशीन के माध्यम से दवा का छिड़काव किया गया, जिससे मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। यह फॉगिंग कार्य सफाई कर्मी गुड्डू और नंदलाल द्वारा किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुनिब भारती के- इस प्रयास से गांव में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूती मिली है।
 
पखनहा के जगलाल भारती, महेश कुशवाहा, दीपु कुशवाहा, बंगाली भारती, इंद्रजीत भारती, ओमप्रकाश कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, अंगद कुशवाहा, छोटेलाल यादव, नंदूर चौहान, माधो खरवार, श्रीनिवास चौहान, कैलाश भारती, काशी भारती, अनिल खरवार, मुन्ना खरवार, छोटे यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के इस कार्य को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे गांव में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा मिल रहा है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार