राजनीति
आयकर कर्मियों का विरोध प्रदर्शन शुरू
13 मई तक आंदोलन की घोषणा
कानपुर। आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ (पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सर्किल) की संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर गुरुवार से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। यह आंदोलन केंद्रीय संयुक्त संघर्ष समिति, नई दिल्ली के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है।
कानपुर मुख्यालय स्थित सिविल लाइंस के आयकर भवन प्रांगण में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मध्यावकाश के दौरान दस सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष को संबोधित एक संकल्प पत्र प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अर्पणा करन को अग्रसारित करने के लिए सौंपा गया।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह विरोध कार्यक्रम 16 अप्रैल से 13 मई तक विभिन्न चरणों में जारी रहेगा। इसमें मध्यावकाश प्रदर्शन, धरना, वॉकआउट और आवश्यकता पड़ने पर हड़ताल भी प्रस्तावित है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
income tax protest India Kanpur tax employees protest CBDT employees agitation income tax staff union India government employees protest UP tax officers association India protest till 13 May employee demands India central govt employees protest Kanpur news update civil lines protest Kanpur income tax department news staff agitation India union protest India news government staff strike warning


Comments