जनगणना–2027 कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश, 20 अप्रैल से प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा प्रारंभ

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

भदोही:– प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने समस्त चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने बताया कि दिनांक 20 अप्रैल से जनपद में सुपरवाइजरों को फील्ड ट्रेनरों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

जनपद में कुल 3296 प्रगणक एवं 517 सुपरवाइजर को 54 फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्य 11 प्रशिक्षण प्रभारी एवं 11 सहायक प्रशिक्षण प्रभारी के नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण में संपादित होगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुंवर वीरेंद्र मौर्य सहित समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं जनगणना कार्य से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार