राजनीति
प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड पर पुनर्विकास कार्य प्रारंभ
ड्रॉप एंड गो सहित अन्य नई व्यवस्थाएं लागू
ब्यूरो प्रयागराज- प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर चल रहे व्यापक पुनर्विकास कार्यों के अंतर्गत सिटी साइड पर निर्माण कार्य दिनांक 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ कर दिया गया है। निर्माण कार्य प्रारंभ होने के उपरांत 15 अप्रैल 2026 से अग्रिम आदेश तक स्टेशन के सिटी साइड पर विभिन्न प्रतिबन्ध एवं नई व्यवस्थाएं लागू की गई है। निर्माण कार्य के दौरान की जा रही बैरीकेटिंग की प्रगति के अनुसार सिटी साइड पर निम्नलिखित अस्थायी व्यवस्थाएं अग्रिम आदेश तक लागू रहेंगी—
गेटवार व्यवस्था :
गेट संख्या 1 – केवल पैदल यात्रियों के प्रवेश हेतु
गेट संख्या 2 – 4 पहिया वाहनों की पार्किंग हेतु
गेट संख्या 3 – पैदल यात्रियों के प्रवेश हेतु
गेट संख्या 4 – केवल पैदल यात्रियों के लिए
गेट संख्या 5 एवं 6 – ड्रॉप एंड गो हेतु
प्रवेश: गेट संख्या 6
निकासी: गेट संख्या 5
आश्रय अनुसार व्यवस्था :
आश्रय संख्या 2 – 4 पहिया वाहन पार्किंग
आश्रय संख्या 3 – 2 पहिया वाहन पार्किंग एवं अनारक्षित टिकट वितरण
आश्रय संख्या 4 – आरक्षित टिकट वितरण
उपरोक्त व्यवस्थाएं कार्य की प्रगति के अनुरूप समय-समय पर परिवर्तित की जा सकती हैं। रेल प्रशासन यात्रियों एवं आमजन से अनुरोध करता है कि सिटी साइड पर वर्तमान में पार्किंग की सीमित व्यवस्था उपलब्ध है, अतः भीड़ भाड़ एवं जाम की स्थिति से बचने एवं बेहतर पार्किंग की सुविधा के लिए सिविल लाइंस साइड पर उपलब्ध पार्किंग व्यवस्था का उपयोग करें। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के प्रयास निरंतर जारी हैं तथा यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा की जाती है।
prayagraj latest news indian railways news प्रयागराज जंक्शन समाचार UP Railway News Prayagraj Junction redevelopment railway station Prayagraj update drop and go facility India Prayagraj station parking city side construction railway passenger सुविधा रेलवे station redevelopment India ड्रॉप एंड गो सुविधा रेलवे अपडेट 2026 स्टेशन पार्किंग व्यवस्था Indian railway infrastructure


Comments