सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने वाले आरोपी को ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया की अपराध व अपराधियों एवं मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

ओबरा / सोनभद्र -

जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओबरा सदानन्द राय के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

थाना ओबरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-290/25 धारा 69, 351(3) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट से संबंधित फरार अभियुक्त राज जायसवाल पुत्र बेचू जायसवाल निवासी महुआ कोठी सिरसा, थाना मेजा, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 31 वर्ष को दिनांक 16.04.2026 को समय 23:10 बजे थाना सैनी, जनपद कौशाम्बी के सामने ओवरब्रिज हाईवे (कानपुर रोड) से दिल्ली भागने के प्रयास के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पीड़िता द्वारा थाना ओबरा पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त द्वारा उसके निजी फोटो एवं वीडियो अपने पास रखकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप एवं फेसबुक) के माध्यम से उसे तथा उसके परिजनों/रिश्तेदारों को भेजकर वायरल किया गया। विरोध करने पर अभियुक्त द्वारा पुनः वायरल करने की धमकी दी जा रही थी, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से अत्यंत परेशान थी।प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना ओबरा पर उपरोक्त धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

पेट्रोलियम बचत एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी की अनूठी पहल Read More पेट्रोलियम बचत एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी की अनूठी पहल

गिरफ्तार अभियुक्त राज जायसवाल पुत्र बेचू जायसवाल निवासी महुआ कोठी सिरसा, थाना मेजा, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 31 वर्ष के पास से एक अदद वीवो मोबाइल फोन बरामद। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

तीसरे बड़ा मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन, भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया Read More तीसरे बड़ा मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन, भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें