कोन क्षेत्र में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, सुबह से लाइन में खड़े ग्रामीण—फिर भी खाली हाथ लौटने को मजबूर

कोन क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की किल्लत , लोगों को सताने लगा डर

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

कोन थाना क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की किल्लत अब गंभीर रूप लेती जा रही है। बीते कई दिनों से ईंधन आपूर्ति बाधित होने के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीण भोर में 4 बजे से ही पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर लंबी कतारों में लग जा रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें पेट्रोल या डीजल नहीं मिल पा रहा है।

IMG-20260416-WA0033

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों—जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम—पर लगातार ईंधन की कमी बनी हुई है। सुबह से दोपहर तक लोग तेज धूप और उमस भरे मौसम में लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन जब उनकी बारी आती है तो पंप पर ईंधन खत्म होने की सूचना दे दी जाती है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

स्कूल में तिलक लगाकर पहुंचा छात्र ,तो टीचर ने जड़ा थप्पड़, परिजनों ने जमकर काटा हंगामा Read More स्कूल में तिलक लगाकर पहुंचा छात्र ,तो टीचर ने जड़ा थप्पड़, परिजनों ने जमकर काटा हंगामा

IMG-20260416-WA0084

कानपुर: मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से किशोरी की मौत Read More कानपुर: मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से किशोरी की मौत

स्थानीय निवासियों के अनुसार, पेट्रोल-डीजल की कमी का सीधा असर उनके दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। मजदूरी करने वाले लोगों को काम पर जाने में दिक्कत हो रही है, वहीं छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि डीजल के अभाव में सिंचाई कार्य बाधित हो रहा है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

कल्याणपुर क्रॉसिंग और इंदिरा नगर मोड़ पर ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जाम से जनता परेशान Read More कल्याणपुर क्रॉसिंग और इंदिरा नगर मोड़ पर ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जाम से जनता परेशान

सबसे बड़ी समस्या यह है कि पेट्रोल पंपों पर किसी भी प्रकार की स्पष्ट सूचना उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। न तो यह बताया जा रहा है कि ईंधन कब तक पहुंचेगा और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद दिख रहा है। इससे लोगों में असमंजस और नाराजगी दोनों बढ़ती जा रही है।

पेट्रोल पंप संचालकों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन अधिकांश मौके पर उपलब्ध नहीं मिले, जिससे इस संकट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आ सकी। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त की जाती, तो इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि पेट्रोल-डीजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और पंपों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि कालाबाजारी और अव्यवस्था पर रोक लगाई जा सके। साथ ही मौके पर जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती कर आमजन को सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए।वहीं, इंडियन ऑयल के विक्रय प्रबंधक ने सेल फोन पर बताया कि गुरुवार शाम तक टैंकर पहुँचने की उम्मीद है ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें