सुल्तानपुर एसपी चारू निगम समाधान दिवस में पहुंची 

बोलीं-जनसमस्याओं के समाधान पर सख्त रुख, महिला सुरक्षा प्राथमिकता

Sultanpur Swatantra Prabhat Picture
Published On

WhatsApp Image 2026-02-07 at 13.24.07 WhatsApp Image 2026-02-07 at 13.24.08

सुल्तानपुर जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के संकल्प के साथ नवागत एसपी चारू निगम ने कार्यभार संभाल लिया है। अपने पहले 'तहसील दिवस' के अवसर पर कादीपुर पहुंची एसपी ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं और जिले की पुलिसिंग के आगामी स्वरूप पर प्रकाश डाला।

एसपी चारू निगम ने जमीनी विवादों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर सर्वाधिक मामले जमीनी विवादों से संबंधित होते हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि छोटे विवादों को चिन्हित कर उन पर निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर ही इन विवादों का निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मामले न्यायालय तक न पहुंचें।

महिला सुरक्षा को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए एसपी ने अपराध के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था और विशेष रूप से महिला सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। शासन और डीजीपी मुख्यालय के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

एसएसबी व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध सागवान कटान का खुलासा, 28 बोटा जब्त Read More एसएसबी व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध सागवान कटान का खुलासा, 28 बोटा जब्त

कादीपुर और सुल्तानपुर में यातायात तथा जाम की समस्या पर एसपी ने एक व्यावहारिक दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने बताया कि जाम की समस्या केवल पुलिस बल लगाने से हल नहीं होती, बल्कि यह एक तकनीकी विषय भी है। एसपी चारू निगम ने कहा कि वह पहले जाम के 'हॉटस्पॉट्स' का अध्ययन करेंगी। ट्रैफिक के दबाव का विश्लेषण कर तकनीकी सुधार किए जाएंगे और जनता के सहयोग से सुगम यातायात व्यवस्था स्थापित की जाएगी।

दुकान पर गैस सिलेंडर लीक लगी आग मची अफरा-तफरी Read More दुकान पर गैस सिलेंडर लीक लगी आग मची अफरा-तफरी

एसपी चारू निगम के इन प्रारंभिक बयानों से स्पष्ट है कि उनकी प्राथमिकताएं धरातल पर बदलाव लाने और जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान पर केंद्रित हैं।

महा शिवरात्रि पर्व को लेकर थाने हुई गोष्ठी  Read More महा शिवरात्रि पर्व को लेकर थाने हुई गोष्ठी 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें