सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक सूचना विशाल सिंह ने कहा कि सूचना विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

 

लखनऊ। 

सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार, 06 फरवरी 2026 को सूचना निदेशालय के सभागार में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर निदेशक सूचना श्री विशाल सिंह ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक सूचना विशाल सिंह ने कहा कि सूचना विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। वे प्रदेश सरकार की नीतियों, निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा विभाग की गरिमा बनाए रखें।

मोहनलालगंज में फार्मर रजिस्ट्री सत्यापन पर प्रशासन सख्त, एसडीएम का औचक निरीक्षण Read More मोहनलालगंज में फार्मर रजिस्ट्री सत्यापन पर प्रशासन सख्त, एसडीएम का औचक निरीक्षण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक सूचना विशाल सिंह ने कहा कि सूचना विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

देशद्रोह मामले में रामपाल को राहत: हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की स्वीकार, 2014 में दर्ज हुआ था केस Read More देशद्रोह मामले में रामपाल को राहत: हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की स्वीकार, 2014 में दर्ज हुआ था केस

उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघ प्रशासन और कर्मचारियों के बीच समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाता है। सकारात्मक संवाद और सहयोग से ही विभाग को नई ऊँचाइयों तक ले जाया जा सकता है।

600 रुपये और मोबाइल के विवाद में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या Read More 600 रुपये और मोबाइल के विवाद में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या

शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में कपिल कुमार सिंह को अध्यक्ष, निखिल मिश्रा एवं शशांक शेखर शुक्ल को उपाध्यक्ष, राज कुमार को महामंत्री, बृज मोहन पाण्डेय को संयुक्त मंत्री, शुभम चौहान को संगठन मंत्री, शिव शंकर पाण्डेय को प्रचार मंत्री, मो. सलीम अंसारी को कोषाध्यक्ष, उमेश कुमार को ऑडिटर तथा आनन्जय, राजेश कुमार भारती, पंकज यादव, प्रवीन दुबे, राशि सक्सेना एवं पंकज पाल को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों की ओर से प्रमोद कुमार एवं शोभा चौधरी को सलाहकार सदस्य नामित किया गया। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी   अमित यादव एवं सह निर्वाचन अधिकारी अमित शुक्ला की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई गई।

इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना अरविन्द कुमार मिश्र, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती, जितेन्द्र प्रताप सिंह, चन्द्र विजय वर्मा,  संजय कुमार सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विभाग एवं कर्मचारियों के हित में कार्य करने, समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें