जिले में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का हुआ शुभारंभ, सीडीओ ने दिलाई शपथ

सभी विभाग को भौतिक संरचनाओं से संबंधित सूचकों को जियो टैग्ड प्रमाण पत्र के साथ संतृप्ति के निर्देश

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारम्भ सदर विधायक भूपेश चौबे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल ने विकास भवन सभागार में किया । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने समस्त जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को प्रतिज्ञा दिलाई और सभी को सूचकों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उस क्षेत्र के गैप से अवगत कराते हुए निर्देशित किया कि सभी विभाग भौतिक संरचनाओं से संबंधित सूचकों को जियो-टैग्ड फोटो के साथ प्रमाणित करें तथा 31 मार्च 2026 तक कार्ययोजना का अनुपालन करते हुए संतृप्त करें।

सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत जनपद स्तर पर 5 सूचक तथा ब्लॉक स्तर पर 6 सूचकों को संतृप्त करने का लक्ष्य दिया गया है। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का संचालन 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक किया जायेगा । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में चयनित संकेतकों पर मिशन-मोड में कार्य करते हुए अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर जन जागरूकता अभियान,  किया लोगों को जागरूक Read More राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर जन जागरूकता अभियान, किया लोगों को जागरूक

आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत संतृप्त किए जाने वाले सूचकों में जन्म के समय शिशुओं का वजन दर्ज किए जाने का अनुपात, टीबी केस नोटिफिकेशन दर (सरकारी एवं निजी संस्थान), पिछले एक माह में कम से कम एक ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) आयोजित करने वाले आंगनवाड़ी केन्द्रध्अर्बन प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र का प्रतिशत, टीकाकरण किए गए पशुओं का प्रतिशत तथा सक्रिय बालिका शौचालय वाले विद्यालयों का प्रतिशत शामिल है।

बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ की थीम पर जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन Read More बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ की थीम पर जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

वहीं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (चतरा) अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों का वह प्रतिशत जो आईसीडीएस कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से अनुपूरक पोषण ले रहे हैं, रिपोर्टिंग माह में आंगनवाड़ी केन्द्रों में नामांकित बच्चों का मापन दक्षता प्रतिशत (लंबाईध्वजन), सक्रिय शौचालय युक्त परिचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों का प्रतिशत, पेयजल सुविधा वाले परिचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों का प्रतिशत, कुल विद्यालयों के सापेक्ष पर्याप्त संख्या में बालिका शौचालय सुविधा वाले विद्यालयों का प्रतिशत तथा एफएमडी के अंतर्गत टीकाकरण किए गए गोवंश पशुओं का प्रतिशत लक्षित सूचक के रूप में निर्धारित किए गए हैं।

जिला सहकारी बैंक की चोपन शाखा मे  किया कंप्यूटराइजेशन की समीक्षा Read More जिला सहकारी बैंक की चोपन शाखा मे किया कंप्यूटराइजेशन की समीक्षा

सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम जनपद सोनभद्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। सोनभद्र उत्तर प्रदेश का पहला जनपद है जहाँ सभी परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के लिए बैठक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम आपको जनपद के लिए और जनपद के लोगों के लिए कार्य करने का स्वर्णिम अवसर प्रदान करता है।

जिला पंचायत अध्यक्षा राधिका पटेल ने सम्पूर्णता अभियान 1.0 में 6 सूचकों में से 5 सूचकों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर नीति आयोग से सिल्वर मेडल प्राप्त करने के लिए समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी, सम्पूर्णता अभियान 2.0 में सभी 11 सूचकों को समयान्तर्गत पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित सम्मानित जन प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित कर समारोह का समापन किया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें