पुलिस अधीक्षक ने किया कोन थाने का वार्षिक निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए आवश्यक निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने महिला अपराधों से संबंधित मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने के दिये निर्देश।

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा थाना कोन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों की गुणवत्ता, मालखाना, हवालात, थाना परिसर, भोजनालय, शस्त्रागार, बैरक, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य प्रशासनिक एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन एवं सूक्ष्म अवलोकन किया गया।

IMG-20260203-WA0082

सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर ककरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस। Read More सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर ककरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अभिलेखों के सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रख-रखाव, थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एनटीपीसी परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया  77 वां गणतंत्र दिवस Read More एनटीपीसी परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

IMG-20260203-WA0077

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम Read More गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम

निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली की विशेष रूप से समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा महिला अपराधों से संबंधित मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महिला सहायता हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, महिला एवं बालिका संबंधी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने तथा पीड़ितों को त्वरित, सम्मानजनक एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।

IMG-20260203-WA0083

साथ ही साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए साइबर अपराधों, ऑनलाइन फ्रॉड एवं डिजिटल अपराधों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेने, पीड़ितों को शीघ्र सहायता प्रदान करने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ करते हुए जनसामान्य में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

IMG-20260203-WA0078

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा निर्देशित किया गया कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित निस्तारण, पारदर्शी पुलिसिंग एवं संवेदनशील व्यवहार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें