लंभुआ में सपा का मतदाता जागरूकता संवर्धन अभियान

कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

राजकुमार यादव Picture
Published On

कहा, जनता हत्या, लूट, डकैती से छुटकारा चाहती है

 

‘नकली नोट कांड’ पर सपा का पलटवार, भाजपा विधायक की फोटो से उठे सियासी सवाल, पूछताछ की उठी मांग Read More ‘नकली नोट कांड’ पर सपा का पलटवार, भाजपा विधायक की फोटो से उठे सियासी सवाल, पूछताछ की उठी मांग

प्रफुल्ल पटेल ने एनसीपी पर कब्जे की कोशिश की थी? रोहित पवार का बड़ा दावा Read More प्रफुल्ल पटेल ने एनसीपी पर कब्जे की कोशिश की थी? रोहित पवार का बड़ा दावा

लंभुआ सुल्तानपुर 

सुल्तानपुर के लंभुआ में समाजवादी पार्टी द्वारा मतदाता जागरूकता संवर्धन अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान की अध्यक्षता सत्य पाल ने की, जबकि संचालन हरीश ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधान परिषद सदस्य श्रीमती लीलावती कुशवाहा थीं।

 

श्रीमती कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता हत्या, बलात्कार, डकैती और लूट जैसी घटनाओं से छुटकारा चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची से संबंधित फॉर्म भरवाने में अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएं।

असम चुनाव: प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत पर साधा निशाना, कहा- एक परिवार असम को लूट रहा है Read More असम चुनाव: प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत पर साधा निशाना, कहा- एक परिवार असम को लूट रहा है

 

कुशवाहा ने कहा कि सपा कार्यकर्ता सत्ता पक्ष के कथित षड्यंत्रों को बेनकाब करेंगे। उन्होंने 18 वर्ष पूरे करने वाले हर युवा को मतदाता सूची में शामिल करवाना पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से फॉर्म 6 (नया नाम जोड़ने), फॉर्म 7 (संशोधन) और फॉर्म 8 (विलोपन) के माध्यम से मतदाता सूची को मजबूत करने पर जोर दिया।

 

श्रीमती कुशवाहा ने दावा किया कि 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की सरकार बनने पर लूट, हत्या, सामूहिक बलात्कार और डकैती से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की सारी उम्मीदें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से जुड़ी हैं।

 

कुशवाहा ने 2027 में 'PDA' सरकार बनने पर आम जनता के बच्चों को नौकरी, रोजगार, कन्या विद्याधन, महिलाओं को समाजवादी पेंशन, बच्चों को लैपटॉप और किसानों को फसल का लागत मूल्य मिलने का वादा किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से छुटकारा पाने के लिए लामबंद हो गई है।

Post Comments

Comments