भागवत कथा सुनने से धुंधकारी राक्षस को मिला भगवतधाम : मनीष शरण जी महाराज

- उरमौरा स्थित गायत्री भवन परिसर में भागवत कथा सुनने को जुटे श्रद्धालु

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह /राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

उरमौरा स्थित गायत्री भवन परिसर में अयोध्या धाम से आए कथा व्यास मनीष शरण जी महाराज ने सोमवार को प्रथम दिवस की चर्चा में भागवत जी के महात्म की कथा सुनाते हुए कहा कि भागवत जी की कथा सुनने से धुंधकारी जैसे राक्षस को भी भगवतधाम मिला।महराज जी ने बताया कि हमारे पूर्वजों ने एक नियम बनया कि जब भी किसी ग्रन्थ या किसी भी हिन्दू सनातन से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन होता है तो सबसे पहले उसके महात्मय जानना चाहिए।

IMG-20260202-WA0028

दूसरों के दुख हरने वाला ही ईश्वर की कृपा  का  योग्य  हैं   -  कैलाश नाथ तिवारी Read More दूसरों के दुख हरने वाला ही ईश्वर की कृपा  का  योग्य  हैं   -  कैलाश नाथ तिवारी

उन्होंने कहा कि धुंधकारी जैसे पतित ब्रह्म राक्षस जो पाप से ग्रसित हो गया था और अपने समस्त व्यवहार से तेजहीन हो गया था उसे भी भागवत जी की कथा सुनने से भगवतधाम मिला और उसे मुक्ति मिली। इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमान वरिष्ठ अधिवक्ता पवन मिश्र, आचार्य विनय कुमार शुक्ल, महेश शुक्ल, पंडित बद्री प्रसाद मिश्र समेत भक्तगण, महिलाएं और बच्चे भी मौजूद रहे।

भागवत कथा से शिवद्वार धाम हुआ भक्तिमय , भक्तों की उमड़ी भीड़ Read More भागवत कथा से शिवद्वार धाम हुआ भक्तिमय , भक्तों की उमड़ी भीड़

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें