Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: देश के उत्तरी हिस्सों में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी राज्यों तक बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर बारिश, आंधी, ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। घने कोहरे और शीतलहर के चलते ठंड का असर भी बरकरार है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 3 से 4 फरवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। ऊंचाई वाले इलाकों में पहाड़ियां कोहरे से ढकी नजर आ रही हैं। खराब मौसम के चलते रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मुंबई और महाराष्ट्र का मौसम
महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिससे फरवरी की शुरुआत में ही गर्मी का एहसास हो रहा है। फिलहाल मुंबई का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और बारिश का असर
दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हुए हैं। बीते 24 घंटों में बारिश और तेज हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक बारिश की संभावना जताई है। बारिश के चलते प्रदूषण के स्तर में भी हल्की कमी आई है और एक्यूआई करीब 200 के आसपास पहुंच गया है। 3 फरवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। नोएडा और गाजियाबाद में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक  Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश और सर्दी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार तक कई जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवाएं और बारिश हो सकती है। पाली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 9 डिग्री, जयपुर में 11 डिग्री और अलवर में 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले दो दिन तक मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

हरियाणा-पंजाब में शीतलहर और बारिश का अलर्ट
हरियाणा और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में भिवानी और नरनौल में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है, जबकि हिसार, रोहतक और गुरुग्राम में तापमान 10 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। पंजाब के कई जिलों में बीते 36 घंटों के दौरान बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है। जालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर और मोहाली समेत करीब 9 जिलों में आगे भी बारिश की संभावना है।

सिलापथार करेंग छापरी में दशम मिसिंग यूथ फेस्टिवल में जनचेलाव Read More सिलापथार करेंग छापरी में दशम मिसिंग यूथ फेस्टिवल में जनचेलाव

यूपी-बिहार में बिगड़ा मौसम
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और शामली जैसे जिलों में ओले गिरे हैं। मौसम विभाग ने आगरा और मुरादाबाद मंडल समेत करीब 25 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मध्य यूपी में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि बिहार में घने कोहरे के साथ ठंड का असर बना हुआ है।

हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर का हाल
हिमाचल प्रदेश में कई जिलों में बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कुल्लू, मनाली, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी दर्ज की जा रही है। लाहौल-स्पीति में न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उत्तराखंड के केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। जम्मू-कश्मीर में भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते अगले 48 घंटे तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है, वहीं पूरे राज्य में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम
दक्षिण भारत में भी बेमौसम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण तमिलनाडु के पश्चिमी घाट के जिलों में बारिश हो सकती है। 5 फरवरी तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय रहने से आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी रह सकता है। अत्यधिक बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी भी दी गई है। केरल और लक्षद्वीप के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें