मतदाता पुनरीक्षण संबंधित संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अंबेडकरनगर।

बसखारी। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतिम चरण में नए बनने वाले योग्य मतदाताओं और अन्य मतदाताओं के सम्बन्ध में बसखारी ब्लाक के मीटिंग हाल में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में बैठक कर गहन समीक्षा किया।

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने बैठक में प्रत्येक विधान सभाओं के बीएलए 1 से उनके विधान सभाओं में कटे और बढ़े मतदाताओं के सम्बन्ध में कड़ी समीक्षा किया। समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के सबसे अधिक मतदाता होंगे उसी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। कहा कि हमारे पास केवल 6 फरवरी का समय है जिसमें हम अपने सभी कार्यों और कार्यक्रमों को पीछे छोड़ केवल मतदाता पुनरीक्षण अभियान में अपना समय देना चाहिए। कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नोटिसों का जवाब भी अविलंब जमा कराने में बीएलए 2 तेजी लाएं। बूथों पर विधिवत मतदाता सूची का अध्ययन कर संगठन द्वारा निर्देशित कार्यों को पूर्ण कर लिया जाना चाहिए। कहा कि 28 और 29 जनवरी को संगठन द्वारा विशेष अभियान चलाया का दिन तय किया है। जिसमें हम सभी लगें।

IMG-20260127-WA0519

बलांगीर की हर क्षेत्र में अनदेखी कर रही राज्य सरकार: नरसिंह मिश्र Read More बलांगीर की हर क्षेत्र में अनदेखी कर रही राज्य सरकार: नरसिंह मिश्र

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बचे हुए दिनों में पूरी ऊर्जा लगाएं कार्यकर्ता। चुनावी समर में जिस संगठन के पास अधिक मतदाताओं की फौज होगी वही चुनावी मोर्चे को फतह कर सकता है। सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समाप्ति की घोषणा जिलाध्यक्ष ने किया।

बिगड़े हालात का पूर्वानुमान लगाने में मोदी सरकार विफल- प्रमोद तिवारी Read More बिगड़े हालात का पूर्वानुमान लगाने में मोदी सरकार विफल- प्रमोद तिवारी

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, मतदाता पुनरीक्षण अभियान प्रवासी पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, एस आई आर जिला संयोजक मनोज मिश्र, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, डॉ रजनीश सिंह, बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, दिलीप पटेल देव, बाल्मीकि उपाध्याय, केशरी नंदन त्रिपाठी, चंद्रिका प्रसाद, आनंद श्रीवास्तव, अरविंद उपाध्याय, प्रहलाद वर्मा, कृष्ण भगवान मिश्र, गौरव श्रीवास्तव, सरिता निषाद, आदर्श चौधरी, मनोज मौर्य, अमित गिरि, विकास निषाद, रणविजय सिंह, संजय सिंह आदि शामिल रहे।

रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शनं। Read More रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शनं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार