राजनीति
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत मुसहर बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम
ढिढुई में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता, ग्रामीणों ने लिया संकल्प
प्रतापगढ़। तरुण चेतना एवं ए.एच.टी. थाना के संयुक्त तत्वावधान में तथा पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में पट्टी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढिढुई स्थित मुसहर बस्ती में सरकार द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह को लेकर समुदाय को जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ए.एच.टी. थाना के उप निरीक्षक राम चन्द्र राम गुप्ता ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इसमें संलिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।
समाज की जिम्मेदारी है कि वह बाल विवाह जैसी कुरीति को रोकने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करे। वहीं तरुण चेतना के सह निदेशक हकीम अंसारी ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है।इस अवसर पर दीवान फिरोज सिद्दीकी, कांस्टेबल तौसीफ रज़ा, आलोक सिंह, प्रदीप कुमार, ग्राम ढिढुई के पूर्व प्रधान आजाद आल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने बाल विवाह न करने एवं रोकने का संकल्प लिया।

Comments