सोनभद्र हर घर नल से जल योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, पटवध परियोजना को लेकर दी अंतिम चेतावनी

सड़कों की मरम्मत और गुणवत्तापूर्ण जलापूर्ति प्राथमिकता मुख्य विकास अधिकारी को पेयजल आपूर्ति की जाँच हेतु कमेटी गठित करने के निर्देश

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश- 

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन (शहरी एवं ग्रामीण) के अंतर्गत निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी का रुख बेहद कड़ा रहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान पटवध ग्राम समूह पेयजल योजना की धीमी प्रगति देख जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

IMG-20260203-WA0075

बस्ती मे प्राथमिक विद्यालय से गायब दो बच्चियां घर के अंदर संदिग्ध हालत मे बरामद Read More बस्ती मे प्राथमिक विद्यालय से गायब दो बच्चियां घर के अंदर संदिग्ध हालत मे बरामद

उन्होंने संबंधित अधिकारी और कार्यदायी संस्था को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मार्च माह तक इस योजना के माध्यम से जलापूर्ति शुरू नहीं हुई, तो संबंधित फर्म के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के लिए शासन को पत्राचार किया जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों का रोड रेस्टोरेशन (मरम्मत) कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो।

पलिया में तहसील प्रशासन को ठेंगा दिखा रहा भू-माफिया Read More पलिया में तहसील प्रशासन को ठेंगा दिखा रहा भू-माफिया

पडरौना : बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज, नम आंखों से दी गई स्व. शंभू रावत को अंतिम विदाई Read More पडरौना : बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज, नम आंखों से दी गई स्व. शंभू रावत को अंतिम विदाई

साथ ही उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जागृति अवस्थी को निर्देशित किया कि जिन ग्राम पंचायतों में कार्यदायी संस्थाओं ने जलापूर्ति शुरू होने का दावा किया है, वहां एक विशेष कमेटी गठित कर स्थलीय जाँच कराई जाए ताकि दावों की सच्चाई का पता चल सके। शहरी क्षेत्र की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन (शहरी) के तहत प्रत्येक घर को नल कनेक्शन से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्रों में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान खोजा जाए। इसके लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए ताकि भविष्य में नागरिकों को जल निकासी की समस्या से मुक्ति मिल सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि योजना का उद्देश्य केवल ढांचा खड़ा करना नहीं, बल्कि हर परिवार तक निर्बाध और स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड निरीक्षण बढ़ाने और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला,अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें