केरल में ऐसी सरकार देंगे जो जनता की समस्याओं का समाधान करेगी: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने मनरेगा का जिक्र करते हुए कहा कि मनरेगा अब एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कोच्चि में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की महापंचायत सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केरल के लोगों को एक ऐसी सरकार देने जा रही है जो लोगों की बात सुनेगीउनकी समस्याओं का समाधान करेगी और बेरोजगारी की समस्या को हल करेगी।

राहुल गांधी ने दिसंबर 2025 के स्थानीय निकाय चुनावों में विजयी हुए कांग्रेस प्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने इस जनादेश को शानदार जीत बताते हुए कहा कि संविधान की रक्षा करना जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने से अलग नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं 100 प्रतिशत निश्चितता के साथ कह सकता हूं कि कोई भी केरल की आवाज को चुप नहीं करा सकता। आने वाला चुनाव दिखाएगा कि केरल जोर से बोलेगा।

राहुल गांधी ने मनरेगा का जिक्र करते हुए कहा कि मनरेगा अब एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। केंद्र सरकार ने इस योजना में जो बदलाव किए हैंवे भारत के गरीब लोगों के अधिकारों पर हमला हैं। जिस तरह से इसे रद्द किया गया हैहम उससे सहमत नहीं हैं।

भाजपा के स्थापना दिवस की तैयारी बैठक सम्पन्न  Read More भाजपा के स्थापना दिवस की तैयारी बैठक सम्पन्न

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने मनरेगा को हमारे देश के सबसे गरीब लोगों को मिनिमम वेज देने के लिए बनाया था। इसने लाखों लोगों की जिंदगी बदल दीऔर अब उस प्रोग्राम को खत्म किया जा रहा है। केंद्र सरकार देश के मजदूरों को मिनिमम वेज नहीं देना चाहती हैइसीलिए वे मनरेगा पर हमला कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने खुद लोकसभा में मनरेगा का मजाक उड़ाया थालेकिन जब कोविड आया तो मनरेगा ने हमारे लोगों को बचाया।

प्रफुल्ल पटेल ने एनसीपी पर कब्जे की कोशिश की थी? रोहित पवार का बड़ा दावा Read More प्रफुल्ल पटेल ने एनसीपी पर कब्जे की कोशिश की थी? रोहित पवार का बड़ा दावा

राहुल गांधी ने कहा कि मुझे इस राज्य से सांसद बनने का सम्मान मिला है। पूरी विनम्रता के साथ मैं कह सकता हूं कि मैंने केरल के लोगों से बहुत कुछ सीखा है। जब मैं इस राज्य से सांसद बना तो केरल के लोगों के साथ मेरा रिश्ता बदल गया। यह देखकर मुझे दुख होता है कि हजारों युवा केरलवासी विदेश जा रहे हैंक्योंकि उन्हें यहां रोजगार नहीं मिल रहा है।

असम चुनाव: प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत पर साधा निशाना, कहा- एक परिवार असम को लूट रहा है Read More असम चुनाव: प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत पर साधा निशाना, कहा- एक परिवार असम को लूट रहा है

About The Author

Post Comments

Comments