IND vs PAK T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, जानें क्या है वजह

Sandeep Kumar  Picture
Published On

IND vs PAK T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला अब नहीं खेला जाएगा। पाकिस्तान सरकार ने रविवार शाम आधिकारिक तौर पर इस मैच के बॉयकॉट का ऐलान कर दिया। दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में श्रीलंका के कोलंबो में आमने-सामने होने वाली थीं।

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि अगर दोनों टीमें नॉकआउट चरण में आमने-सामने आती हैं, तो उस स्थिति में पाकिस्तान खेलेगा या नहीं।

ICC के फैसले से नाराज पाकिस्तान

दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 24 जनवरी को बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल करने का फैसला लिया था। इसी फैसले के विरोध में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का कदम उठाया है। इसके बाद ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

पाकिस्तान सरकार का बयान

पाकिस्तान सरकार ने स्पष्ट किया है कि टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ कोई मुकाबला नहीं खेलेगी। सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड T20 2026 में भाग लेने की अनुमति देती है, लेकिन 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी।”

सोना-चांदी और प्लैटिनम ज्वेलरी के आयात पर लगी रोक, नोटिफिकेशन जारी Read More सोना-चांदी और प्लैटिनम ज्वेलरी के आयात पर लगी रोक, नोटिफिकेशन जारी

ICC की प्रतिक्रिया

ICC ने देर रात मीडिया रिलीज जारी कर कहा कि वह PCB की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहा है। ICC ने कहा कि वह सरकारों के फैसलों का सम्मान करता है, लेकिन पाकिस्तान का यह कदम वैश्विक क्रिकेट इकोसिस्टम को प्रभावित कर सकता है।
ICC ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान अपने फैसले पर दोबारा विचार करेगा, ताकि टूर्नामेंट और क्रिकेट व्यवस्था पर नकारात्मक असर न पड़े।

बंगाल एसआईआर: जाँच के बाद डॉक्टर से पुलिसकर्मी तक के नाम गायब Read More बंगाल एसआईआर: जाँच के बाद डॉक्टर से पुलिसकर्मी तक के नाम गायब

प्रधानमंत्री से मिले PCB चीफ

इस फैसले से पहले PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने 26 जनवरी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। इस बैठक में वर्ल्ड कप में भागीदारी और भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर चर्चा हुई थी। नकवी ने तब संकेत दिया था कि अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा, जिसे अब सरकार ने सार्वजनिक कर दिया है।

'न्याय नहीं, देरी व दबाव के लिए हो रहे कई मुकदमे', मुकदमों की बढ़ती संख्या पर सुप्रीम कोर्ट Read More 'न्याय नहीं, देरी व दबाव के लिए हो रहे कई मुकदमे', मुकदमों की बढ़ती संख्या पर सुप्रीम कोर्ट

भारत तय कार्यक्रम के अनुसार जाएगा श्रीलंका

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार भारतीय टीम तय कार्यक्रम के मुताबिक श्रीलंका दौरे पर जाएगी। टीम 15 फरवरी को श्रीलंका पहुंचेगी और ICC के सभी नियमों का पालन करेगी। मैच को लेकर अंतिम निर्णय मैदान पर मौजूद मैच रेफरी द्वारा लिया जाएगा।

ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के सिर्फ तीन मैच

भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के बाद पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में केवल तीन मुकाबले खेलेगा। पाकिस्तान 7 फरवरी को नीदरलैंड, 10 फरवरी को अमेरिका और 18 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगा।
वहीं भारत 7 फरवरी को अमेरिका, 12 फरवरी को नामीबिया और 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा।

भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप रिकॉर्ड

टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड कमजोर रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें भारत ने 7 और पाकिस्तान ने सिर्फ 1 मैच जीता है। वनडे वर्ल्ड कप में खेले गए सभी 8 मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments