बेमौसम बारिश ने किसानों की धुकधुकी बढ़ाई

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

कोंच(जालौन)- मंगलवार की तड़के तहसील क्षेत्र में बेमौसम बारिश होने से एक ओर जहां सर्दी बढ़ गई, वहीं किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें देखी जा सकती हैं। हालांकि आज हुई बारिश से फसलों को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन जिस प्रकार से मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिन बारिश होने की जताई जा रही संभावना किसानों में डर उत्पन्न कर रही है।
 
क्षेत्र के किसानों का कहना है कि यदि आगे भी बारिश होती है और धूप नहीं निकलती है तो मटर से लेकर मसूर, चना, सरसों की फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। बेमौसम बारिश होने से एकाएक सर्दी भी बढ़ गई है, ऊपर से धूप न निकलने से कामकाजी महिलाओं के घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मौसम परिवर्तन से खांसी, जुखाम, बुखार, दर्द के मरीजों की संख्या भी अस्पतालों में खूब देखी जा सकती है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें