सीटेट परीक्षाओं के बीच में डायट ने आईसीटी प्रशिक्षण का किया आयोजन , मुश्किल में शिक्षक

शिक्षकों ने प्रशिक्षण टालने की किया माँग

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बस्ती। बस्तीजिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बस्ती द्वारा सीटेट परीक्षाओं के बीच में शिक्षकों हेतु आईसीटी प्रशिक्षण का आयोजन करके शिक्षकों को अचानक मुश्किल  में डाल दिया है जिसकी चर्चा पूरे जनपद में शुरु हो गयी है और आदेश से नाराज शिक्षकों ने प्रशिक्षण को टालने की माँग किया है।
 
सूच्च है कि राष्ट्रीय स्तर पर केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन आगामी 07 व 08 फरवरी 2026 को सुनिश्चित है और समस्त ऐसे शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी में लगे हैं जो अभी तक शिक्षक पात्रता परीक्षा पास नहीं किए हैं। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के मद्देनजर शिक्षकों हेतु शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य हो गयी है जिसके कारण पात्र व जरूरत मंद शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी में लगे हैं।
 
इसी बीच जनपद में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा शिक्षको हेतु दिनाँक 04 फरवरी से आईसीटी प्रशिक्षण का आयोजन कर शिक्षकों हेतु नयी मुसीबत पैदा कर दिया है । शिक्षकों के सामने असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी है कि आखिर वे स्कूल देखें या अपने परीक्षा की तैयारी करें या पूरा - पूरा दिन डायट में बैठकर प्रशिक्षण लें ।
 
नाम न छापने की शर्त पर कुछ शिक्षकों ने ही बताया कि डायट का यह कृत्य कदापि समयानुकूल नहीं है जनहित व शिक्षक हित में प्रशिक्षण तिथियों में बदलाव जरूरी है बेहतर होता यदि प्रशिक्षण का आयोजन सीटेट परीक्षाओं के बाद होता।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें