मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज में उमड़ा जनसमर्थन

भाजपा नेताओं ने साझा की सामाजिक समरसता की भावना

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

 
अमेठी।भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया के जिला संयोजक प्रशांत शुक्ला द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम में जनसमूह का उत्साह देखते ही बन रहा था। यह आयोजन न केवल पर्व की परंपरा को सहेजने वाला रहा, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का भी सशक्त संदेश देता नजर आया।
 
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित राम उंजेरे शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा मीडिया विभाग के जिला संयोजक सुशील कुमार मिश्रा, पत्रकार सफीक अहमद, पप्पी तिवारी, मंडल अध्यक्ष शंकर बक्श सिंह, मंडल महामंत्री उदय नारायण मिश्रा, शक्ति केंद्र संयोजक विनय चौरसिया सहित क्षेत्र के सैकड़ों संभ्रांत नागरिकों ने सहभागिता की।इस अवसर पर वक्ताओं ने मकर संक्रांति के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।
 
खिचड़ी भोज के माध्यम से आपसी भाईचारे, समानता और सेवा भावना को मजबूती मिलती है।आयोजक प्रशांत शुक्ला ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा परिवार हमेशा से भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को सशक्त करने का कार्य करता रहा है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें