गोरखपुर :खजनी में जमीन हड़पने की सनसनीखेज साजिश! विधवा महिला भानमती को मिल रही मौत की धमकियां,

प्रेस वार्ता में बोली- “पति की हत्या भी इन्हीं लोगों की थी साजिश”

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

गोरखपुर /ब्युरो कार्यालय (उत्तर प्रदेश)

गोरखपुर : खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम डोहरिया प्राणनाथ में जमीन विवाद अब खून-खराबे की कगार पर पहुंच गया है। एक असहाय विधवा महिला को उसके पति की जमीन हड़पने के बाद जान से मारने की खुली धमकियां दी जा रही हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि कथित जालसाजों ने पहले फर्जी खतौनी बनाकर जमीन हड़पी, फिर जब अदालत ने उसके पक्ष में फैसला दिया और उसने जमीन बेच दी, तो अब हत्या की साजिश रच रहे हैं।

पीड़िता भानमती (पत्नी स्वर्गीय निठुरी) ने आज खजनी थाने में कोई सुनवाई न होने पर प्रेस वार्ता कर अपनी आपबीती सुनाई और प्रशासन से तत्काल एफआईआर दर्ज करने व सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।

भानमती ने बताया, “मेरे पति निठुरी के नाम की जमीन को विंध्याचल पुत्र विपत ने फर्जी तरीके से खतौनी से खारिज कर अपने नाम करा लिया था। जब मुझे इस जालसाजी का पता चला, तो मैंने खजनी तहसीलदार न्यायालय में मुकदमा दायर किया। अदालत ने मेरे पक्ष में फैसला सुनाया और पति के स्थान पर मेरा नाम खतौनी में दर्ज करने का आदेश दिया।”

पुलिस लाइन ज्ञानपुर, भदोही में 198 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड सम्पन्।  Read More पुलिस लाइन ज्ञानपुर, भदोही में 198 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड सम्पन्। 

न्यायालय के आदेश के बाद भानमती ने अपनी जमीन वैध तरीके से कई व्यक्तियों के पक्ष में बैनामा कर दिया। लेकिन इसी से भड़क गए विंध्याचल और उसके पूरे परिवार ने महिला पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

आईसीएसएसआर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित  Read More आईसीएसएसआर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित 

भानमती का आरोप:

प्रभारी मंत्री ने जनपद के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था का लिया जायजा Read More प्रभारी मंत्री ने जनपद के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था का लिया जायजा

“विंध्याचल, रामकिशन, रामदुलारे, रामसाही, रुधल, आल्हा, मलखा, सुदामा, जयगोपाल और जयगोविंद (सभी पुत्र विंध्याचल) मिलकर मुझे फोन पर और आमने-सामने धमकी दे रहे हैं कि बैनामा रद्द करो या सारी रकम लौटा दो, वरना जान से मार देंगे। ये लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। मैं और मेरा परिवार लगातार मौत के साए में जी रहा है।”सबसे चौंकाने वाली बात—भानमती ने खुलकर कहा कि उनके पति निठुरी की मौत भी विंध्याचल की मिलीभगत से हुई हो सकती है। उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

महिला ने रोते हुए शासन-प्रशासन से गुहार लगाई, “मैं एक बेबस विधवा हूं। अगर मुझे तुरंत सुरक्षा और न्याय नहीं मिला तो कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। मैं चाहती हूं कि इन लोगों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज हो, कड़ी कार्रवाई हो और मुझे व मेरे परिवार को पूर्ण सुरक्षा दी जाए।”

प्रशासन पर सवाल

खजनी थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने के कारण भानमती को मीडिया के सामने आना पड़ा। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और पुलिस इस संवेदनशील मामले को कितनी गंभीरता से लेती है। एक विधवा की जान खतरे में है—क्या प्रशासन समय रहते जागेगा?

Post Comments

Comments