प्रयागराज में फायरिंग कांड का खुलासा: कीडगंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए वादी की गाड़ी का पीछा किया और थाना कीडगंज क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस के पास रोककर....

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज।
 
कीडगंज थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। 
 
पुलिस के अनुसार थाना कीडगंज में दर्ज मु0अ0सं0 44/2026 धारा 126(2), 190, 191(2), 191(3), 109(1), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित नामजद अभियुक्त आशुतोष सिंह पुत्र गोकरन सिंह निवासी बासुपुर थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ तथा विभव प्रताप सिंह पुत्र संजीव कुमार निवासी ऊबरी थाना खीरी जनपद प्रयागराज (हाल पता बैरहना, थाना कीडगंज) को बुधवार को लल्लू टेंट हाउस के पास परेड ग्राउंड क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
 
तलाशी के दौरान अभियुक्त आशुतोष सिंह के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। वहीं विभव प्रताप सिंह के पास से एक अवैध तमंचा .312 बोर और एक जिंदा कारतूस .312 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।
 

घटना का विवरण

 
पुलिस के मुताबिक वादी राजन पांडेय पुत्र स्वर्गीय संजय पांडेय निवासी 777 गऊघाट थाना मुठ्ठीगंज ने शिकायत दी थी कि 10 मार्च की रात संगम पेट्रोल पंप सोहबतियाबाग से लौटते समय जार्जटाउन के पीछे वाली गली में गाड़ी मोड़ने को लेकर उनकी आरोपियों से कहासुनी हो गई।
 
आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए वादी की गाड़ी का पीछा किया और थाना कीडगंज क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस के पास रोककर वादी राजन पांडेय तथा उनके मित्र सतीश पांडेय और ऋतिक मिश्रा पर फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही कीडगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
 

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

 
गिरफ्तार अभियुक्त आशुतोष सिंह के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें दारागंज, जार्जटाउन और मिर्जापुर कोतवाली थानों में मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार