IAS Success Story: कक्षा 6 में फेल, बिना कोचिंग के बनी IAS अफसर, पढ़ें रुक्मणी रियार की सक्सेस स्टोरी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

IAS Success Story: भारत की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाने वाली UPSC सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों – प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू – में आयोजित होती है। हर साल लाखों उम्मीदवार प्रीलिम्स देते हैं, लेकिन मेंस तक पहुँचने वाले कुछ हजार ही होते हैं। इंटरव्यू तक पहुँचने वालों की संख्या और भी कम हो जाती है। इसी कठिनाई के बावजूद पंजाब की रुक्मणी रियार ने अपनी मेहनत और लगन से ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल कर IAS बनने का सपना पूरा किया।

शुरुआत मुश्किलों भरी: कक्षा 6 में फेल

गुरदासपुर की रहने वाली रुक्मणी रियार बचपन में पढ़ाई में कमजोर थीं। कक्षा 6 में फेल हो जाने के कारण उन्हें कक्षा 7 में प्रवेश पाने में दो साल लग गए। उनके पिता बलजिंदर सिंह रियार, जो रिटायर्ड डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी हैं, और माता, जो गृहिणी हैं, इस स्थिति को लेकर चिंतित थे।

इसके बावजूद रुक्मणी ने हार नहीं मानी और डलहौजी के सेक्रेड हार्ट स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से सोशल साइंसेज में ग्रेजुएशन किया। पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस से सोशल साइंस में डिग्री हासिल की और गोल्ड मेडल भी जीता।

IAS Success Story: सोशल मीडिया से 3 साल की दूरी, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS अफसर Read More IAS Success Story: सोशल मीडिया से 3 साल की दूरी, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS अफसर

बिना कोचिंग के UPSC टॉपर

IAS Success Story: ASI की बेटी बनीं आईएएस अफसर, पढ़ें रूपल राणा की सक्सेस स्टोरी Read More IAS Success Story: ASI की बेटी बनीं आईएएस अफसर, पढ़ें रूपल राणा की सक्सेस स्टोरी

पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान रुक्मणी ने मैसूर और मुंबई में NGO में इंटर्नशिप की। वहीं उन्होंने यूपीएससी की तैयारी का निर्णय लिया। किसी कोचिंग का सहारा लिए बिना उन्होंने खुद की मेहनत और योजना से तैयारी की।

Sarkari Naukri: 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका, यहां निकली बंपर भर्ती  Read More Sarkari Naukri: 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका, यहां निकली बंपर भर्ती

साल 2011 की UPSC सिविल सेवा परीक्षा में रुक्मणी ने ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल कर IAS बनने का गौरव पाया।

शादी और निजी जीवन

UPSC में सफलता हासिल करने के बाद रुक्मणी रियार ने IAS सिद्धार्थ सिहाग से शादी की।

तैयारी की स्ट्रैटेजी

रुक्मणी ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की NCERT किताबों पर भरोसा किया और रोजाना अखबार और मैगजीन पढ़ीं। यह दोनों चीजें UPSC क्रैक करने के लिए बेहद जरूरी हैं। इसके अलावा, उन्होंने मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल कर परीक्षा की रणनीति तैयार की।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments