Haryana Weather: हरियाणा में कल से शीत लहर का प्रकोप, तापमान में फिर आएगी गिरावट

Haryana Weather: हरियाणा में कल से शीत लहर का प्रकोप, तापमान में फिर आएगी गिरावट

Haryana Weather: हरियाणा में ठंड एक बार फिर दस्तक देने वाली है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद राज्य में कल से उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज होंगी। इन हवाओं के कारण नमी भी बढ़ेगी और लोगों को ठंड का और अधिक एहसास होगा। सुबह के समय कई इलाकों में हल्की धुंध छाने की संभावना है। इस बीच हरियाणा में नवंबर में बेहद कम बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे 25 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है।

तापमान में गिरावट, IMD की ताज़ा रिपोर्ट

IMD चंडीगढ़ की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में रविवार को 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से लगभग 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है।

Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हरियाणा से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द  Read More Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हरियाणा से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द

हिसार सबसे ठंडा शहर

Haryana Weather: हरियाणा में पहाड़ों जैसी ठंड, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट Read More Haryana Weather: हरियाणा में पहाड़ों जैसी ठंड, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

हिसार राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा जहाँ न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम है। नारनौल और सिरसा में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस से अधिक नीचे रहा।

Haryana Weather: हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, शीतलहर का अलर्ट जारी  Read More Haryana Weather: हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, शीतलहर का अलर्ट जारी

वहीं अंबाला में न्यूनतम तापमान 11.1°C रहा, जो सामान्य से 1.8°C अधिक है। मेवात का तापमान 14.6°C दर्ज किया गया, जो अन्य जिलों की तुलना में काफी अधिक है

रोहतक में सबसे ज्यादा गिरा तापमान

पिछले 24 घंटों में हरियाणा के किसी भी शहर में बारिश नहीं हुईलगभग सभी स्टेशनों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड बढ़ने की पुष्टि होती हैरोहतक में तापमान में सबसे अधिक 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली।

नवंबर में बारिश लगभग नहीं, 25 साल का रिकॉर्ड टूटा

नवंबर 2024 में हरियाणा में सिर्फ 0.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। 2011, 2016, 2021 और 2024 ऐसे वर्ष रहे जब नवंबर में बारिश नहीं हुई।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel