Haryana: हरियाणा में आईएएस अफसर के सेक्रेटरी ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदकर दी जान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के रूप में हुई है। वह आईएएस अधिकारी हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे।

घटना के तुरंत बाद सचिवालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सेक्टर-16 स्थित सिविल अस्पताल भिजवा दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब 15 दिन पहले भी उन्होंने छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें