Haryana: हरियाणा में महिलाओं के लिए खुशखबरी, सीएम सैनी ने किया ये ऐलान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए दो नए डिजिटल पोर्टल लॉन्च किए हैं। रविवार को लॉन्च किए गए इन पोर्टलों में शामिल हैं ‘स्वप्ना डिजिटल ग्राम ई-बाजार पोर्टल’ और ‘सांझा बाजार सेल्स पोर्टल’। इस पहल के जरिए महिलाएं अपने उत्पादों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बेचने का अवसर पाएंगी।

CM सैनी का बयान

सीएम सैनी ने अपनी एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि आज उन्होंने ‘स्वप्ना डिजिटल ग्राम ई-बाजार पोर्टल’ और ‘सांझा बाजार सेल्स पोर्टललॉन्च किए। उनका उद्देश्य महिलाओं के उत्पादों को विदेशों तक पहुंचाना और उन्हें डिजिटल बाजार से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सांझा बाजार पोर्टल को फिलहाल 8 जिलों में शुरू किया गया है।

Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, पैक्स रजिस्ट्रार और इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार Read More Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, पैक्स रजिस्ट्रार और इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

स्वप्ना डिजिटल ग्राम ई-बाजार पोर्टल

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर की छापेमारी Read More बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर की छापेमारी

इस पोर्टल के माध्यम से महिलाएं घरेलू उत्पाद, जैसे हस्तशिल्प, जैविक खाद्य पदार्थ, पारंपरिक वस्तुएं को राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन बेच सकती हैं। यह पोर्टल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ने में मदद करेगा।

Haryana: हरियाणा में कांग्रेस नेताओं-पुलिस के बीच झड़प, मनरेगा योजना को लेकर हो रहा था प्रदर्शन  Read More Haryana: हरियाणा में कांग्रेस नेताओं-पुलिस के बीच झड़प, मनरेगा योजना को लेकर हो रहा था प्रदर्शन

सांझा बाजार सेल्स पोर्टल

सांझा बाजार पोर्टल स्थानीय बिक्री बिंदुओं पर फोकस करता है। इसके माध्यम से महिलाएं अपने उत्पादों को स्थानीय बाजारों में आसानी से प्रदर्शित और बेच सकती हैं। यह पहल महिलाओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें