नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 हिरासत में
Haryana News: हरियाणा के हिसार में पुलिस ने कांग्रेस नेताओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण जिलाध्यक्ष समेत तीन नेताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को सदर थाना ले जाया गया है। पुलिस ने इन नेताओं की पांच गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है और उनके ड्राइवरों को भी हिरासत में लिया गया है।
हिरासत में लिए गए नेताओं में कांग्रेस नेता भूपेंद्र गंगवा और एआईआईसीसी सदस्य राजेंद्र संदलाना शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे पुलिस टीम उनके आवास पर पहुंची और उन्हें कस्टडी में ले लिया। कार्रवाई के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि Haryana Pradesh Congress Committee द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत 25 फरवरी 2026 को चंडीगढ़ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया था। हिसार से भी कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होना था।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments