महेज 15 दिन में बनी रोड़ की उखड़ने लगी बजरी।

भ्रष्टाचारी का ताजा सबूत 5 साल की  शर्तों पर बनाई गई रोड नहीं टिकी 5 हफ्ते।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखीमपुर खीरी
 
जिले के ब्लॉक लखीमपुर की ग्राम पंचायत कोढ़ैय्या में 15 दिन पहले pwd विभाग की तरफ से  जो रोड बनाई गई है। उसमें घोर लापरवाही और भ्रष्टाचारी सामने आई है। निर्माण कीहुई रोड की 5 दिन ही रोड की बजड़ी उखाड़ने लगी। कम तारकोल और घटिया सामग्री की वजह से रोड का हाल बेहाल हो गया।
 
खबर वायरल होते ही ठेकेदार के द्वारा आनन फानन में रोड पर झाड़ू ‌लगाकर साफ कर दिया गया और उखड़ी हुई बजड़ी को रोड से ही हटा दिया गया और जहां रोड पर गड्ढे दिखाई दिए उन्हें भरवा दिया गया, जब एक हफ्ते में यह हाल है तो आगे 5 साल तक या रोड कैसे चल पाएगी। ना ही सही तरीके से पड़ा डामड और ना ही गिट्टी। एक हफ्ते के अंदर रोड उखड़ने लगी।
 
सड़क निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी थी आई थी, लेकिन निर्माण में मानकों की अनदेखी होने से ग्रामीण नाराज है। ग्रामीणों के मुताबिक पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारो ने मानकों का ध्यान नहीं रखा और आनन फानन सड़क निर्माण करा दिया। सड़क निर्माण के तुरंत बाद से ही उखड़ने लगी है। सड़क निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। जो गिट्टी डालनी चाहिए नहीं डाली गई। यह सड़क ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी। 
 
ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तो हमारे गांव को सड़क दी, पर भ्रष्ट अधिकारी और ठेकेदार मिलकर सड़क निर्माण में काफी भ्रष्टाचार किए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। 
सड़क निर्माण में काफी भ्रष्टाचार हुआ है। सड़क मानक के अनुसार नहीं बनी है, जिस ठेकेदार ने बनवाया है, उसका भुगतान रूकवाने के साथ उसपर कार्रवाई होनी चाहिए़।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें